मनकापुर: किशोरी को अगवा करने के वांछित आरोपी को मनकापुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को अगवा करने के मामले में, किशोरी के पिता के तहरीर पर कोतवाली मनकापुर में जनपद शाहजहांपुर के थाना निगोही क्षेत्र के ग्राम कजरी नूरपुर निवासी वकील यादव के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। तभी से आरोपी फरार चल रहा था। जिसे पुलिस ने बुधवार को झिलाही रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया है।