मुरैना नगर: हीमोफिलिया मरीजों के लिए पंचायती धर्मशाला में इंटास फाउंडेशन ने निःशुल्क शिविर का आयोजन किया
इंटास फाउण्डेशन द्वारा शहर की पंचायती धर्मशाला में हीमोफिलिया मरीजों के लिए निःशुल्क शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें सभी हीमोफिलिया मरीज अपने परिजनों के साथ शिविर में उपस्थित हुए। शिविर में फैक्टर 8 का वितरण,घर के लिए होम केयर किट का वितरण आदि सुविधाएं निःशुल्क करवाई गई।शिविर में 80 लोगो ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई जिसमे 30 से अधिक हीमोफिलिया के मरीज थे।