मुरैना नगर: केशव कॉलोनी में दो बाइकों के बीच हुई टक्कर, एक युवक हुआ घायल
मुरैना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के चंबल कॉलोनी में रहने वाला युवक आज दोपहर बालाजी पैलेस के पास बन रहे मकान का काम देखकर वापस अपने घर आ रहा था।जब युवक केशव कॉलोनी से गुजर रहा था,तभी एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिससे युवक घायल हो गाया।युवक को जिला अस्पताल लाया गाया यहाँ प्राथमिक उपचार के बाद वार्ड में भर्ती कर दिया है जहां उसका इलाज जारी है।