सरदारपुर: अतिवृष्टि से फसलें बर्बाद, सिर्वी समाज ने मुख्यमंत्री के नाम सरदारपुर में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Sardarpur, Dhar | Sep 23, 2025 सरदारपुर क्षेत्र में लगातार हुई अतिवृष्टि और प्राकृतिक आपदाओं के चलते सोयाबीन, मक्का, टमाटर, गोभी, मिर्च, फूल आदि फसलों को भारी नुकसान हुआ है। इन्हीं मुद्दों को लेकर सिर्वी समाज के किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम सरदारपुर एसडीएम आशा परमार को ज्ञापन सौंपा।