उज्जैन ग्रामीण: उज्जैन में लोकायुक्त की कार्रवाई, एएसआई के लिए 6 हजार की रिश्वत लेते चाय दुकान संचालक रंगेहाथ गिरफ्तार
उज्जैन में लोकायुक्त की टीम ने रिश्वतखोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए तराना थाना क्षेत्र की नैनावद पुलिस चौकी पर पदस्थ ASI मोहनलाल मालवीय के लिए 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते चाय दुकान संचालक जितेंद्र सिंह देवड़ा को रंगेहाथ पकड़ लिया। लोकायुक्त के अनुसार, ग्राम गोलवा निवासी ईश्वर राजोरिया ने 25 नवंबर को लोकायुक्त एसपी विनोद कुमार दीक्षित से शिकायत की थी। आर