महाशिवरात्रि की रात चोरों ने दो स्थानों पर वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। दोनों वारदात कोतवाली थाने से 100 मीटर की दूरी पर हुई। इन वारदातों में एक महिला की संलिप्तता भी सामने आई है, जो रेकी और निगरानी करती दिखी। सोमवार 11:00 बजे के लगभग चोरी का लाइव सीसीटीवी फुटेज आया है जिसमें दो चोर और एक महिला दिखाई दे रही है