सरदारशहर: वार्ड 54 की 21 वर्षीय युवती अस्पताल जाने का कहकर घर से निकली, वापस नहीं लौटी, पुलिस थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज
एएसआई हिम्मतसिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि वार्ड 54 निवासी शक्तिमान उर्फ बजरंग पुत्र श्रवण कुमार मेघवाल ने मामला दर्ज करवाया है कि बुधवार सुबह करीब 11 बजे मेरी 21 वर्षीय बहन अंकिता पुत्री श्रवणराम मेघवाल अस्पताल में दिखाने का कहकर घर से गई थी। जो शाम तक वापस नहीं आने पर हमने मेरी बहन अंकिता को काफी तलाश किया लेकिन कोई पता नहीं चला है।