सरदारशहर: राजीव गांधी खेल मैदान में आयोजित सद्भावना क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच जिला कलेक्ट्रेट टीम ने जीता, 26 टीमें शामिल
सरदारशहर में राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी संघ की ओर से राजीव गांधी खेल मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता सीजऩ 2 का बुधवार को सुबह 10 बजे राष्ट्रगान के साथ शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मैच में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए पत्रकार संघ की टीम ने 10 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 73 रन बनाये।