सरदारशहर: मालासर टोल नाके के पास तेल टैंकर और कार की टक्कर में घायल कार सवार व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत, मामला दर्ज
सरदारशहर के मालासर टोल नाके के पास सड़क हादसे में घायल व्यक्ति का इलाज के दौरान मौत होने का मामला बुधवार शाम 5 बजे सरदारशहर पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। पुलिस सूत्रों के अनुसार अगरतला निवासी प्रवीण जैन पुत्र कनक कुमार जैन ने रिपोर्ट दी कि उसके पिता कनक कुमार जैन कार में सवार होकर जयपुर से सरदारशहर आ रहे थे।