सरदारशहर: तिरंगा चौक के आसपास सफाई व्यवस्था न होने से परेशान व्यापारियों ने किया विरोध प्रदर्शन, दी आंदोलन की चेतावनी
सरदारशहर के एसडीएम कार्यालय के सामने तिरंगा चौक से जिला मुख्यालय जाने वाली मुख्य सड़क पर पिछले तीन-चार महिनों से नगरपरिषद के द्वारा साफ-सफाई नहीं करवाने के विरोध में बुधवार शाम 4 बजे नगरपरिषद सहित यहां के प्रशासन के खिलाफ व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। मार्केट के शम्भू दयाल व वसीम ने कहा कि तिरंगा चौक के आसपास सफाई नहीं हो रही है।