बड़हिया: बैंकों की सुरक्षा को लेकर लखीसराय जिले में पुलिस ने चलाया जांच अभियान
गुरुवार अपराह्न 5:30 बजे लखीसराय पुलिस द्वारा अपने सोशल मीडिया साइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक जिले के प्रमुख बैंकों में पुलिस ने सुरक्षा जांच अभियान चलाया. पुलिस बल ने बैंक परिसर और आसपास संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर नजर रखी। अभियान का उद्देश्य बैंककर्मियों, ग्राहकों और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा आपराधिक घटनाओं की आशंका को रोकना रहा.