लखीसराय: किऊल थाना पुलिस ने वृंदावन गांव से विदेशी शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार, लखीसराय कोर्ट में पेशी
ASI मनोहर कुमार के नेतृत्व में किऊल थाना की पुलिस ने वृंदावन गांव से 180 मिलीलीटर का 43 पीस टेट्रा पैक विदेशी शराब के साथ इसी गांव के रहने वाले सीताराम के पुत्र संजीत कुमार को गिरफ्तार किया है. जिसे बुधवार अपराह्न 3 बजे किऊल थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. किऊल थाना में कांड संख्या 32/26 दर्ज किया गया है.