आंवला: आंवला के भमोरा क्षेत्र में परिवार पर टूटा आंधी का कहर, महिला की मौत, चार घायल, बेघर हो अनाथ हो गए बच्चे।
Aonla, Bareilly | May 11, 2024 आंवला तहसील के भमोरा क्षेत्र में सुबह तेज आंधी और बारिश ने कुछ लोगों के लिए मौसम सुहावना बना दिया, लेकिन भमोरा के परिवार पर ये कहर बनकर टूटी। छप्पर गिरने से एक महिला की मौत हो गई। बच्चे समेत चार लोग घायल हो गए। पूरा परिवार बेघर हो गया। मां के बिना तड़प रहे बच्चे खुले आसमान के नीचे आ गए। थाना भमोरा के गांव भुड़िया देवचरा का मामला।