कुर्था: मंत्री के बयान के विरोध में कुर्था में प्रदर्शन, पुतला दहन
Kurtha, Arwal | Sep 29, 2026 बिहार सरकार के मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा के कथित बयान के विरोध में मंगलवार को कुर्था में यादव समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रखंड परिसर से जुलूस निकालकर प्रदर्शनकारी बस स्टैंड चौक पहुंचे, जहां नारेबाजी करते हुए मंत्री का पुतला दहन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व सुनील कुमार यादव, लालजी यादव, विकास यादव, रामविनय सिंह यादव व महेश यादव सहित अन्य लोगों ने किया।