कोतमा: कोतमा में रेलवे पटरी पार कर विद्यालय पहुंच रहे छात्र-छात्राएं
Kotma, Anuppur | Aug 13, 2026 कोतमा नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 7 बेनियाटोला में रेलवे लाइन के किनारे संचालित प्राथमिक स्कूल में 28 बच्चे पढ़ते हैं। इनमें रोजाना 3-4 बच्चे रेलवे लाइन पार कर स्कूल पहुंचते हैं। इससे हादसे का खतरा बना हुआ है। गुरुवार 3:00 बजेभी कक्षा पहली के दो बच्चे रेलवे लाइन और नाले के बीच से होकर स्कूल पहुंचे।