एसएसपी के निर्देश पर जिलेभर में चला सघन वाहन जांच अभियान, संदिग्ध वाहनों की हुई जांच
वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य यातायात नियमों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के साथ-साथ अपराध नियंत्रण और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना है।
इस दौरान पुलिस टीम ने विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर वाहनों की जांच की। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों को रोककर उनकी तलाशी एवं आवश्यक कागजातों की जांच की गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने, अवैध गतिविधियों की रोकथाम और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह का अभियान लगातार चलाया जा रहा है। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और जांच में सहयोग करने की अपील की है।