अतरी: जिरी पैक्स अध्यक्ष बनीं संगीता देवी, पहली बार चुनाव में रामबली यादव को हराया; बधाई देने वालों का तांता
अतरी के जिरी पंचायत में पैक्स का चुनाव मंगलवार को संपन्न हुआ। जिसके बाद देर रात मतगणना उपरांत चुनाव परिणाम की घोषणा हुई। प्रखंड निर्वाची अधिकारी सह BDO धनंजय कुमार ने प्रत्याशी संगीता देवी को विजयी घोषित किया।जिन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रामबली यादव को 462 मतों से शिकस्त दी। नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष संगीता देवी को बधाई देने वालों का तांता लग गया।