हरियाणा में बिजली कर्मचारियों का बड़ा ऐलान! 22, 23 और 24 अक्टूबर को निजीकरण के विरोध में 3 दिवसीय हड़ताल
हरियाणा के हिसार में हुई प्रदेश स्तरीय बैठक में अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा ने संयुक्त मोर्चा के साथ मिलकर निजीकरण के विरोध में 22, 23 और 24 अक्टूबर 2026 को तीन दिवसीय हड़ताल में शामिल होने का फैसला लिया।
कर्मचारियों की प्रमुख मांगें:
पैरेलल लाइसेंस का विरोध,स्मार्ट मीटर का विरोध,नई कंपनी एग्री डिस्कॉम AP का विरोध
संघ का कहना है कि बिजली विभाग को बचाने और निजीकरण के खिलाफ इस लड़ाई को मजबूत करने के लिए सभी कर्मचारी संगठनों को एक मंच पर आना चाहिए।
अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा ने हड़ताल में शामिल होने का ऐलान किया।
#haryana #newpost #BreakingNews