सोफिया, बुल्गारिया। यूरोपीय देश बुल्गारिया में घने कोहरे के कारण हुए भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 51 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार, 10 नवंबर 2026 को राजधानी सोफिया को बर्गास शहर से जोड़ने वाले A1 हाईवे पर कई वाहन एक-दूसरे से टकरा गए। हादसे में बड़ी संख्या में कारें, ट्रक और अन्य वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
बुल्गारिया की सरकारी समाचार एजेंसी BTA के अनुसार, हाईवे पर दो अलग-अलग श्रृंखलाबद्ध टक्करों में कुल 86 वाहन शामिल थे। इनमें 63 वाहन बर्गास की ओर जाने वाली सड़क पर और 23 वाहन सोफिया की ओर जाने वाली सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हुए।
.
.
.
.
#Bulgaria #BulgariaAccident #HighwayAccident #RoadAccident #Sofia
Fatehabad, Agra | Nov 11, 2026