बाराबंकी, उत्तर प्रदेश। जनपद बाराबंकी के माती थाना क्षेत्र के तिलक पुरवा गांव में जुए के पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। विवाद के दौरान जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो लोगों की अस्पताल में मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक का उपचार जारी है।
दीपावली पर जुए के पैसों को लेकर हुआ था विवाद
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दीपावली के दौरान जुए के पैसों के लेनदेन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। मंगलवार देर शाम इसी मामले को लेकर दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने आ गए।
देखते ही देखते कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों से मारपीट शुरू हो गई।
.
.
.
.
#Barabanki #BarabankiNews #MatiPolice #TilakPurwa #CrimeNews
Fatehabad, Agra | Nov 11, 2026