बहादुरपुर: ग्राम कुम्हर्रा में 25 वर्षीय युवक की करंट लगने से हुई मौत, बहादुरपुर पुलिस ने दर्ज किया मामला
जानकारी अनुसार ग्राम कुम्हर्रा में हामिद खान के खेत में सोमवार की दोपहर 12:30 बजे 25 वर्षीय युवक राजू पुत्र प्रेम सिंह आदिवासी निवासी ग्राम अचलगढ़ थाना सेहराई की करंट लगने से मौत हो गई। बहादुरपुर पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। बहादुरपुर थाने में मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया है।