टीकमगढ़: सापोन गांव में जहरीला पदार्थ खाने से बिगड़ी एक युवती की हालत, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
टीकमगढ़ जिले के सापोन गांव में सोमवार को एक युवती ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। युवती के परिजन का कहना है कि युवती अपने घर में थी इसी दौरान उसने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन युवती को जिला अस्पताल लाए जहां उसका उपचार किया जा रहा है।