टीकमगढ़: बुड़ेरा थाने के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति हुआ घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
बुड़ेरा थाने के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। सूड़ा धर्मपुरा गांव निवासी मोहन अहिरवार नाम का व्यक्ति अपनी बाइक से बुड़ेरा से अपने गांव की ओर जा रहा था, रास्ते में बुड़ेरा थाने के पास अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह बाइक समेत नीचे गिरकर घायल हो गया। घायल का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है ।