टीकमगढ़: अम्बेडकर पर अमित शाह के बयान के विरोध में कांग्रेस निकालेगी शांति मार्च, सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस
कांग्रेस पार्टी की ओर से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान के विरोध में शांति मार्च निकाला जाएगा। सोमवार को कांग्रेस की प्रदेश महासचिव किरण अहिरवार और जिला अध्यक्ष नवीन साहू ने इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि मंगलवार को दोपहर 12 बजे डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा पर फूल माला पहनाकर शांति मार्च निकालेंगे।