टीकमगढ़: प्यूमा कंपनी का ख़राब जूता डिलीवर करने पर टीकमगढ़ उपभोक्ता कोर्ट ने फ्लिपकार्ट पर लगाया जुर्माना, ग्राहक ने की थी शिकायत
फ्लिपकार्ड को एक ग्राहक को ऑनलाइन शॉपिंग के माध्यम से एक कंपनी के नाम पर खराब जूता देना तब महंगा पड़ गया ज़ब उक्त ग्राहक उपभोक्ता न्यायालय की शरण में पहुंचा। उपभोक्ता न्यायालय ने ग्राहक को जूते की बाजार क़ीमत देने के साथ साथ जुर्माना और न्यायालय खर्च भुगतान करने के लिए फ्लिपकार्ड को निर्देशित किया है।