टीकमगढ़: देहात थाना क्षेत्र के धजरई में घर में घुसकर जेवर चुराकर फरार हुआ अज्ञात युवक, थाने में शिकायत दर्ज
टीकमगढ़ जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धजरई में रहने वाली काजल लोधी के घर में घुसकर एक अज्ञात युवक ने जेवरात चोरी कर लिए हैं। पीड़ित ने देहात थाने में आवेदन देकर शिकायत की है। काजल लोधी ने बताया कि वह घर पर अकेली थी माता-पिता खेत पर थे, इसी दौरान एक अज्ञात युवक ने घर में घुसकर जेवरात चोरी कर लिए।