टीकमगढ़: सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का टीकमगढ़ में होगा आयोजन, रेस्ट हाउस में तैयारियों को लेकर हुई बैठक
टीकमगढ़ जिले में 26 से 29 दिसंबर तक चार दिवसीय सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। सोमवार को सांसद प्रतिनिधि अनुराग वर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर बैठक की। इस दौरान प्रतियोगिता के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की गई।