नमहोल: मजारी गांव में दबे ड्रमों से 400 लीटर कच्ची शराब बरामद, पुलिस की टीम ने की कार्रवाई
थाना कोट कहलूर पुलिस ने गांव मजारी में बड़ी कार्रवाई करते हुए मोहन सिंह के घर के पीछे जमीन में दफन किए गए ड्रमों से 400 लीटर का कच्ची बरामद कर उसे नष्ट किया। इसके अलावा पुलिस ने 5 लीटर लाहन भी जप्त की है। पुलिस ने एचपी एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।