नमहोल: नमहोल में कृषि विभाग ने आयोजित की एक दिवसीय कार्यशाला, किसानों को दी गई बीज, आधुनिक तकनीक और सरकारी योजनाओं की जानकारी
नमहोल में कृषि विभाग की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित किसानों को दी गई बीज, आधुनिक तकनीक और सरकारी योजनाओं की जानकारी।कृषि विभाग बिलासपुर के सौजन्य से विकास खंड सदर द्वारा नमहोल में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में क्षेत्र के कई किसान उत्साहपूर्वक शामिल हुए। कार्यक्रम में एसएमएस (कृषि) ब्लॉक सदर रत्न लाल ठाकुर, एडीओ सदर मौजूद रहे।