कोरांव: कोरांव में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर एसडीएम ठाकुर प्रसाद ने लिया जायजा, जान जोखिम में न डालने के दिए निर्देश
उप जिलाधिकारी कोरांव ठाकुर प्रसाद ने सोमवार दोपहर 3 बजे से शाम 4:30 बजे तक भारी बरसात के कारण बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने खिवली में बेलन नदी के पुल का निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि शनिवार को यहां साइकिल से रपटा पार करते समय एक व्यक्ति नदी में बह गया था। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए एसडीएम ने यह दौरा किया।