लखीसराय। एसडीपीओ कार्यालय परिसर में मंगलवार की संध्या 5:10 बजे प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस ने एक बड़ी सफलता की जानकारी दी।बताया गया कि बड़हिया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इंग्लिश मोहल्ला में छापेमारी कर अपराध की योजना बना रहे चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।