बिजनौर: गांव मुकीमपुर धर्मसी में कब्रिस्तान के पेड़ काटने से मना करने पर दबंगों ने युवक को पीटा, वीडियो हुआ वायरल
Bijnor, Bijnor | Nov 22, 2024 बिजनौर में शुक्रवार को शाम करीब 6:00 बजे थाना कोतवाली शहर के गांव मुकीमपुर धर्मसी में कब्रिस्तान के पेड़ काटने को मना करने पर दबंगों ने गालिब नाम के एक युवक को जमकर पीटा और अगवा करके अपनी कार में डालकर अपने घर ले गए। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पीड़ित युवक की मां ने एसपी से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है।