बिजनौर: किरतपुर के गांव भूड़पुर में आवारा कुत्तों के झुंड ने 5 वर्षीय बच्ची को काटकर किया घायल
Bijnor, Bijnor | Nov 22, 2024 किरतपुर थाना क्षेत्र के गांव भूड़पुर में नानी के यहां आई 5 वर्षीय बच्ची गुनगुन को आवारा कुत्तों के झुंड ने शुक्रवार को समय करीब सुबह 10:00 बजे घेर लिया और हमला कर घायल कर दिया। शोर सुनकर आए ग्रामीणों ने बच्ची को बचाया और उसको घायल अवस्था में बिजनौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल घायल बच्ची का बिजनौर जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।