बिजनौर: पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजीव वाजपेई ने स्कूल प्रबंधकों व परिवहन से जुड़े लोगों के साथ की गोष्ठी
Bijnor, Bijnor | Nov 22, 2024 बिजनौर में शुक्रवार को समय करीब 2:00 बजे पुलिस लाइन सभागार कक्ष में अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजीव वाजपाई ने बिजनौर के समस्त स्कूलों के प्रबंधकों व स्कूल परिवहन व ट्रांसपोर्ट से जुड़े लोगों के साथ गोष्ठी की है। साथ ही स्कूल परिवहन की सुरक्षा को लेकर सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।