पटना ग्रामीण: बिहार पुलिस मुख्यालय में एडीजी जेएस गंगवार ने प्रेस वार्ता का किया आयोजन
खबर राजधानी पटना से है, जहां बिहार पुलिस मुख्यालय में एडीजी जेएस गंगवार ने प्रेस वार्ता का आयोजन किया। मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि बिहार पुलिस की ओर से नए कानून को लेकर पुलिस पदाधिकारियों को पटना के बापू सभागार में प्रशिक्षित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम अगले तीन दिन तक चलेगा। इसमें 25 हजार पुलिसकर्मी प्रशिक्षण ले रहे हैं।