चंदौली: झांसी समीप नेशनल हाईवे पर अवैध पार्किंग बनी मौत का सबब, अनियंत्रित डंपर ने बाइक सवार को रौंदा, शव के उड़े चिथड़े
सदर कोतवाली के झांसी गांव के समीप नेशनल हाईवे पर गुरुवार शाम एक बार फिर अवैध पार्किंग ने एक युवक की जान ले ली। हाईवे पर खड़े वाहनों के बीच से निकल रहे बाइक सवार को तेज रफ्तार व अनियंत्रित डंपर ने रौंद दिया। मृतक की पहचान निर्भय पांडे 26 वर्ष निवासी रनिया थाना सैयदराजा के रूप में हुई है। हाईवे पर अवैध पार्किंग को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।