चंदौली: सिद्धार्थपुरम कॉलोनी स्थित शालिग्राम मंदिर में चोरी, दान पेटी और आलमारी से नगदी व पीतल के बर्तन लेकर चोर हुए फरार
चंदौली जनपद के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सिद्धार्थपुरम कॉलोनी स्थित शालिग्राम मंदिर में बुधवार-गुरुवार की मध्यरात्रि बड़ी वारदात को अंजाम देकर श्रद्धालुओं में दहशत फैला दी गई। घटनास्थल से नगद और पीतल के बर्तन गायब बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही है, लेकिन पुलिस गस्त न के बराबर रहती है।