चंदौली: राहुल इंटरनेशनल स्कूल महुअर कला से लापता छात्राएं फतेहपुर से बरामद, दोनों छात्राएं वृंदावन जा रही थीं
चंदौली जनपद के बलुआ थाना क्षेत्र से लापता हुई दो छात्राओं को पुलिस ने बरामद कर लिया है। यह छात्राएं राहुल इंटरनेशनल स्कूल महुअर कला की थी। पुलिस ने उन्हें फतेहपुर से बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार दोनों की किशोरियां अकेले ही वृंदावन जा रही थी। थाना प्रभारी अतुल प्रजापति ने बताया कि दोनों किशोरियों को बरामद कर गुरुवार सुबह थाने लाया गया।