चंदौली: चंदौली बाजार के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध पार्किंग बनी दुर्घटनाओं का कारण, पुलिस की उदासीनता पर उठ रहे सवाल
सदर कोतवाली के चंदौली बाजार के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध पार्किंग दिनों दिन विकराल रूप लेती जा रही है। भारी वाहनों व निजी चार पहिया गाड़ियों की बेधड़क खड़ी पार्किंग के कारण हाइवे पर जाम की स्थिति बनती है। वही आए दिन सड़क दुर्घटनाएं भी हो रही है। व्यापारियों व राहगीरों ने बुधवार शाम बताया कि अवैध पार्किंग नहीं रोका गया तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है।