चंदौली: मुगलसराय में दवा व्यापारी की हत्या पर सपा नेता मनोज सिंह डब्लू का हमला, कहा- जनपद पुलिस से अपराध नियंत्रण की उम्मीद खत्म
चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना क्षेत्र में दवा व्यापारी रोहिताश पाल की गोली मारकर हत्या के बाद राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है। बुधवार सुबह सैयदराजा के पूर्व विधायक व सपा नेता मनोज सिंह डब्लू मृतक के परिजनों से मिले और उनकी पीड़ा साझा की। उन्होंने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए जनपद पुलिस के कार्यपाली पर गंभीर सवाल खड़ा किए।