चंदौली: चंदौली बाजार ऑटो स्टैंड पर दबंगई का वायरल वीडियो, पुलिस विभाग को दी जा रही भद्दी गालियां
सदर कोतवाली क्षेत्र के चंदौली बाजार स्थित ऑटो स्टैंड पर दबंगई का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। धरौली मार्ग पर एक दबंग द्वारा अवैध रूप से ऑटो संचालन कराए जाने और दूसरे के टोटो ऑटो चलाने पर जबरन रोक लगाने का आरोप सामने आया है। बताया जा रहा है कि उक्त दबंग ने मारपीट सहित पुलिस विभाग को भद्दी-भद्दी गालियां दी। गुरुवार दोपहर सीओ सदर ने बताया दोषी पर कार्रवाई होगी।