जमुई: भौंड़ गांव में पड़ोसी ने 75 वर्षीय वृद्ध को मारी गोली, डॉक्टर ने सदर अस्पताल से किया पटना रेफर, पुलिस जांच में जुटी
Jamui, Jamui | Oct 19, 2026 भौंड़ गांव स्थित किराना दुकान के पास बैठे 75 वर्षीय नित्यानंद सिंह को पड़ोसी ने गोली मार दी। जिससे वृद्ध बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। परिजन द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां जांच में गोली फंसे होने की वजह से डॉक्टर द्वारा प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस घटना की जांच में जुटी है।