नावकोठी: हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर कार्यरत CHO की नावकोठी में बैठक,टीकाकरण सहित अन्य संचालित कार्यक्रम का किया गया समीक्षा।
नावकोठी पीएचसी के अधीनस्थ कार्यरत हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर प्रतिनियुक्ति CHO की बैठक प्रभारी कक्ष में शुक्रवार को आयोजित की गई. इसकी अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन चौधरी ने किया. सभी को स्टॉप डायरिया, टीकाकरण,एएनसी सहित अन्य संचालित कार्य की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। मौके पर बीएचएम आनंद ईश्वर,राजीव कुमार,पूजा कुमारी मौजूद थे।