नावकोठी: नावकोठी में आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड निर्माण कार्य का समापन,पदाधिकारियों ने समीक्षा कर कर्मियों का किया सराहना
नावकोठी प्रखंड में आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड के निर्माण कार्य का समापन हो गया है। इस कार्य के समापन के बाद समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में इस कार्य से जुड़े पदाधिकारी कर्मी एवं जनप्रतिनिधियों के कार्यों की सराहना की गई। BDO चिरंजीवी पांडे पीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन चौधरी सहित अन्य के सतत मूल्यांकन से 52% कार्ड का निर्माण हुआ।