नावकोठी: पीएचसी नावकोठी में गर्भवती महिलाओं के प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच हेतु शिविर का किया गया आयोजन
प्रधानमंत्री सुरक्षित मात्रा अभियान के तहत नावकोठी पीएचसी में गर्भवती महिलाओं के प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच हेतु शिविर का आयोजन किया गया। इसमें गर्भवती महिलाओं और अभिभावक माताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान मूत्र हीमोग्लोबिन ब्लड प्रेशर एचआईवी डायबिटीज आदि की जांच लैब टेक्नीशियन के द्वारा किया गया।