नावकोठी: महेशवारा के कचरा संग्रहण केंद्र से अज्ञात चोरों ने कुर्सी एवं लोहे के गेट का किया चोरी,थाना को किया गया सूचित
महेशवारा पंचायत के कचरा संग्रहण केंद्र में अज्ञात चोरों ने कुर्सी और लोहे का गेट चोरी कर लिया। इस सिलसिले में मुखिया अजय सहनी ने नावकोठी पुलिस को चोरी की वारदात की सूचना दी है। उन्होंने बताया कि WPU कचरा संग्रहण केंद्र में 25 प्लास्टिक की कुर्सी और लोहे का दरवाजा रखकर गेट बंद कर दिया गया था। अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर यह सारा सामान चुरा लिया।