नावकोठी: पहसारा में जमीनी विवाद में दर्ज मुकदमा को उठाने का दबाव बनाने पर हुए विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट, एक घायल
पहसारा में जमीनी विवाद के पुराने मामले में दर्ज मुकदमे को उठाने के लिए दबाव बनाने के दौरान मारपीट हो गई। जिसमें एक व्यक्ति जख्मी हो गया। जख्मी सुनील सहनी का पुत्र दिलपसंद सहनी है। उसका इलाज पीएचसी में कराया गया। सुनील सहनी ने थाना में लिखित शिकायत कर गांव के शिबू सहनी सहित अन्य पर मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है।