नावकोठी: नावकोठी पुलिस ने देसी शराब के साथ अलग-अलग स्थानों से दो कारोबारी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो शराब के कारोबारी को देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि नावकोठी बाजार में मुर्गा मीट की दुकान के आड़ में शराब का बिक्री किया जा रहा था। छापेमारी दल के पदाधिकारी ने उक्त स्थल से लुखो सहनी को गिरफ्तार किया,उसके निशानदेही पर पहसारा से रोहित कुमार को देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।