आंवला: आंवला समाधान दिवस में 31 शिकायतें दर्ज, मौके पर 2 का निस्तारण, एडीएम ने लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
आंवला तहसील में शनिवार दोपहर दो बजे तक संपूर्ण समाधान दिवस लगा। एडीएम संतोष कुमार की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में 31 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 2 का मौके पर निस्तारण किया गया।बाकी 29 शिकायतें संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपी गईं।