आंवला: पुरैना स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान प्रसूता की हुई मौत, परिजनों ने किया हंगामा
Aonla, Bareilly | May 14, 2024 आंवला क्षेत्र के मुगलपुर के नेत्रपाल की पत्नी नीलम को सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, डॉक्टर के द्बारा मना करने पर निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। आंवला के पुरैना पर स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसूता की उपचार के दौरान हो गई मौत, परिजनों ने हंगामा काटना शुरु कर दिया। हंगामा देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस और नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे और जायजा लिया।